दिसंबर में 17 दिन बैंकों में छुट्टी: क्रिसमस, रविवार और क्षेत्रीय त्योहारों के चलते प्रभावित होगा कामकाज

दिल्ली। दिसंबर 2026 में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की तारीखें जरूर देख लें। महीने में अलग-अलग राज्यों और शहरों में कुल 17 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें 4 रविवार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा 11 दिन क्षेत्रीय त्योहारों और विशेष अवसरों की छुट्टियां शामिल हैं। हालांकि, सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी।

इन तारीखों को देशभर में बैंक रहेंगे बंद

दिसंबर में 6, 13, 20 और 27 तारीख को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 12 दिसंबर को दूसरा और 26 दिसंबर को चौथा शनिवार होने से देशभर में बैंकिंग कामकाज नहीं होगा। 25 दिसंबर को क्रिसमस पर भी सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।

राज्यवार छुट्टियों की पूरी लिस्ट

तारीखराज्यछुट्टी का कारण
1 दिसंबरअरुणाचल प्रदेश, नागालैंडराज्य स्थापना दिवस
3 दिसंबरगोवासेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व
9 से 11 दिसंबरसिक्किमलोसूंग/नामसूंग
18 दिसंबरमेघालययू सोसो थाम पुण्यतिथि
19 दिसंबरगोवामुक्ति दिवस
24 दिसंबरमिजोरम, नागालैंड, मेघालयक्रिसमस ईव
30 दिसंबरमेघालययू कियांग नांगबाह पुण्यतिथि
31 दिसंबरमिजोरमनववर्ष की पूर्व संध्या

ऑनलाइन बैंकिंग से निपटा सकेंगे काम

बैंक बंद रहने के दौरान भी ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे ट्रांसफर करने, बैलेंस चेक करने और नकदी निकालने जैसे काम कर सकेंगे। हालांकि, चेक क्लियरेंस और बैंक शाखा से जुड़े काम छुट्टियों के कारण प्रभावित हो सकते हैं।

शेयर बाजार भी 9 दिन रहेगा बंद

दिसंबर में शेयर बाजार में कुल 9 दिन कारोबार नहीं होगा। इनमें 8 दिन शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां हैं। इसके अलावा 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा।

↑
Exit mobile version