ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रद्द 14 ट्रेनें बहाल: यात्रियों को राहत, 19 से 22 अप्रैल तक चरणबद्ध संचालन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने जांजगीर-नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण पहले रद्द की गई 14 ट्रेनों को फिर से बहाल करने का फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों का संचालन 19 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, बिलासपुर-रायगढ़, रायपुर-कोरबा और बिलासपुर-गेवरारोड जैसे प्रमुख रूटों पर चलने वाली मेमू और पैसेंजर ट्रेनें अब अपने निर्धारित समय पर चलेंगी। इससे दैनिक यात्रियों, छात्रों और कामकाजी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जो पिछले कुछ दिनों से ट्रेनों के रद्द होने के कारण परेशान थे।

बहाल की गई ट्रेनों में रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (68737, 68738, 68735, 68736) शामिल हैं, जो अलग-अलग तिथियों में संचालित होंगी। इसके अलावा रायपुर-गेवरारोड और गेवरारोड-रायपुर मेमू (68745, 68746) भी 19 से 22 अप्रैल के बीच चलाई जाएंगी। रायपुर-कोरबा और कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203, 58204) का संचालन भी बहाल कर दिया गया है।

बिलासपुर-गेवरारोड, गेवरारोड-बिलासपुर, बिलासपुर-कोरबा और कोरबा-बिलासपुर रूट की मेमू ट्रेनों (68731 से 68734) को भी निर्धारित अवधि में फिर से शुरू किया गया है। साथ ही गोंदिया-झारसुगुड़ा और झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू (68861, 68862) को भी बहाल किया गया है।

रेलवे ने यह भी बताया कि कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18249/18250 और 18251/18252) को 19 से 22 अप्रैल तक एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में संचालित किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, NI कार्य पूरा होने के बाद अब ट्रेन संचालन सामान्य किया जा रहा है। आने वाले दिनों में सभी सेवाएं पूरी तरह नियमित हो जाएंगी, जिससे यात्रियों को और सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button