भीषण सड़क हादसे में 11 की मौत, 10 गंभीर रुप से घायल, कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचे थे सभी

बलौदाबाजार. सड़क हादसे में 11 लोगो की मौत हो गई। जबकि 10 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। भाटापारा अंतर्गत खमरिया ग्राम के DPWS स्कूल के पास यह हादसा हुआ। ट्रक और पिकअप में जोरदार टक्कर हुआ। सिमगा ब्लाक के खिलौरी ग्राम के साहू परिवार के कार्यक्रम अर्जुनी में शरीक होने सभी पीड़ित पहुंचे थे।
मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार के खिलोरा से साहू परिवार के सदस्य पिकअप में सवार होकर अर्जुनी गए थे। देर रात वे वापस लौट रहे थे। तभी खमरिया में DPWS स्कूल के पास उनकी पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में 4 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल के अलावा आसपास के अन्य हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वही गंभीर रूप से घायल तीन को रायपुर रेफर किया गया है।
सीएम भूपेश ने सड़क हादसे पर दुख जताया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क हादसे में ग्यारह लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।