थलापति विजय और अजय देवगन की फिल्मों का धमाका, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में छाईं दोनों फिल्में

मुंबई। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस समय साउथ और बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है।

थलापति विजय की ‘Jana Nayagan’ और अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘Dhamaal 4’ लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही हैं। दोनों फिल्मों ने घरेलू बाजार के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की है।

‘Dhamaal 4’ ने 22 दिनों में कमाए 216 करोड़ से ज्यादा

अजय देवगन स्टारर ‘Dhamaal 4’ बिना बड़े प्रमोशन के 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बावजूद फिल्म ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई रखी। कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म ने 22 दिन पूरे कर लिए हैं और अब भी कमाई जारी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 1 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 156.90 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वहीं, ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 186.48 करोड़ रुपए हो चुका है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘Dhamaal 4’ ने अब तक दुनियाभर में 216.68 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। बिना बड़े प्रचार के फिल्म का लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिके रहना इसकी सफलता मानी जा रही है।

‘Jana Nayagan’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘Jana Nayagan’ भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह विजय की आखिरी फिल्म बताई जा रही है, जिसके कारण दर्शकों में इसे लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

फिल्म ने रिलीज के साथ ही जबरदस्त शुरुआत की थी। पहले दिन फिल्म ने 42.70 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं, 9वें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने करीब 3.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

इसके साथ ही ‘Jana Nayagan’ का नेट इंडिया कलेक्शन 157.10 करोड़ रुपए और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 183.45 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 268.45 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

दोनों फिल्मों की कमाई को देखते हुए साफ है कि दर्शकों के बीच साउथ और बॉलीवुड दोनों तरह के सिनेमा की मजबूत पकड़ बनी हुई है।

Exit mobile version