Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
बालोद

Balod:निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को होती है समस्या, अब पूर्व विधायक से मिलकर वर्तमान विधायक के नाम सौंपा मांग पत्र

शिव जायसवाल@बालोद। (Balod) जिले के राज मिस्त्री सहित निर्माण कार्य से जुड़े सभी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्हें अपने मीटिंग सहित अन्य कार्य भी खुले स्थान में करना पड़ता है। उनका मांग है कि वे खुद निर्माण के कार्य से जुड़े हैं और उन्हें ही छत नहीं मिल पा रही है। जिसको लेकर उन्होंने संजरी बालोद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा से मिलकर विधायक संगीता सिन्हा के नाम मांग पत्र सौंपा।

काफी समस्याओं का करना पड़ता है सामना

(Balod) निर्माण कार्य से जुड़े लोगों ने मीडिया को बताया कि लगभग 50 गांव के लोग जो निर्माण के कार्यों से जुड़े हुए हैं। वह मासिक बैठक के रूप में ग्राम करही बाजार में शामिल होते हैं। मगर ना छत है, ना कोई भवन खुले आसमान के नीचे उन्हें बैठक करना पड़ता है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीच-बीच में कुछ आयोजन भी उनके द्वारा किए जाते हैं। उनके लिए भी भवन की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सभी लोगों ने पूर्व विधायक को मांगपत्र सौंपते हुए कहा कि एक भवन निर्माण की स्वीकृति उन्हें दी जाए और भवन निर्माण कार्य अपने कार्यों को बेहद तेज गति से आगे बढ़ा पाए।

 ‌‌Balod: ग्रामीणों से ये कैसा मजाक, 2 साल बीते, मगर अब तक नहीं मिला शौचालय निर्माण का पैसा, आखिर कैसे घोषित हुआ ODF गांव…!
अगर भवन मिले तो समस्याओं को रखने में होगी आसानी

(Balod) जिले की बालोद इकाई से अध्यक्ष अनु राम साहू ने बताया कि अगर हमें एक भवन मिलता है तो अपनी समस्याओं को रखने में हमें आसानी होगी। कुछ आयोजन भी वहां किए जा सकते हैं। इसलिए वे विधायक के नाम मांग पत्र सौंप रहे हैं। साथ ही पूर्व विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत भी करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब निर्माण कार्यों से जुड़े हैं। हमारे ग्रामीण अंचल आता है। जिसमें लगभग 50 गांव के लोग बैठक में आते हैं। अपनी अपनी समस्याओं को रखते हैं। मगर बैठने की व्यवस्था के कारण हमारी समस्याओं का निराकरण भी सही से नहीं हो पाता।

Related Articles

Back to top button