Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेश

मस्जिदों के अंदर इफ्तार पार्टियों पर पूर्ण प्रतिबंध, जानिए क्यों

नई दिल्ली। इस्लाम में रमजान का बहुत महत्व है। रमजान के पवित्र महीने का आगाज 10 मार्च से हो रहा है, जो 9 अप्रैल तक रहेगा। रमजान से पहले कट्टर इस्लामिक देश सऊदी अरब ने बड़ा कदम उठाया है। सऊदी अरब ने फैसला लिया है कि इस बार रमजान से पहले होने वाली इफ्तार पार्टियां नहीं की जाएंगी।

प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अपने फैसले में यह भी कहा है कि इफ्तार के लिए दान एकत्र करने पर भी पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।

सऊदी अरब के इस्लामिक मामलों के मंत्रालय ने 20 फरवरी के एक आदेश में मस्जिद कर्मचारियों के लिए आदेश जारी किया है कि रमजान के महीने के दौरान निर्देशों का पालन बहुत जरूरी है। मंत्रालय ने इमामों और मुअज्जिनों को इफ्तार दावतों के आयोजन के लिए वित्तीय दान एकत्र करने पर भी प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं। एक्स पर एक पोस्ट में, नोटिस के कैप्शन में लिखा था, “इस्लामिक मामलों के मंत्रालय ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान मस्जिदों से संबंधित कई निर्देश जारी किए हैं।”

ऐसा आदेश जारी क्यों किया

सऊदी अरब के इस्लामिक मामलों के मंत्रालय ने मामले में तर्क दिया है कि ऐसा कदम मस्जिदों में साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। दरअसल, मंत्रालय का कहना है कि रमजान से पहले मस्जिदों में इफ्तार पार्टियों से परिसर में गंदगी फैलती है। इसलिए इफ्तार पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। आदेश में कहा गया है, “देश के क्षेत्रों में इमाम और मुअज़्ज़िन रोज़ेदारों और अन्य लोगों के लिए इफ्तार के लिए दान एकत्र नहीं करेंगे।”

Related Articles

Back to top button