Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
बिज़नेस (Business)

Nokia के 25 साल पुराने फोन की वापसी, 4G कनेक्टिविटी समेत नए फीचर्स के साथ लॉन्च

नई दिल्ली। Nokia 3210 को कंपनी ने नए अंदाज में लॉन्च किया है। 1999 में लॉन्च हुए इस फोन को 4G नेटवर्क सपोर्ट, YouTube Shorts जैसे तगड़े फीचर्स के साथ पेश किया गया है। नोकिया का यह फीचर फोन 4G नेटवर्क, YouTube Shorts जैसे फीचर्स के साथ आता है। यही नहीं, इस फोन के लुक में आपको बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नोकिया ने हाल ही में YouTube Shorts और 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट वाले तीन स्मार्टफोन- Nokia 215, Nokia 225 और Nokia 235 लॉन्च किए हैं। आइए, जानते हैं नोकिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन में एक Nokia 3210 (2024) के फीचर्स के बारे में…

Nokia ने अपने 25 साल पहले लॉन्च हुए आइकॉनिक फोन को नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। नोकिया का यह फीचर फोन 4G नेटवर्क, YouTube Shorts जैसे फीचर्स के साथ आता है। यही नहीं, इस फोन के लुक में आपको बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नोकिया ने हाल ही में YouTube Shorts और 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट वाले तीन स्मार्टफोन- Nokia 215, Nokia 225 और Nokia 235 लॉन्च किए हैं। आइए, जानते हैं नोकिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन में एक Nokia 3210 (2024) के फीचर्स के बारे में…

Nokia 3210 (2024) के फीचर्स

Nokia 3210 (2024) में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन Unisoc T107 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ 64MB RAM और 128MB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ा सकते हैं। नोकिया का यह फोन S30+​ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 1,450mAh की बैटरी के साथ USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है।

कंपनी का दावा है कि इस फोन को फुल चार्ज करने पर 9.8 घंटे का टॉक-टाइम मिलता है। यह स्मार्टफोन डुअल 4G सिम कार्ड को सपोर्ट करता है। इसमें Bluetooth 5.0, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह आइकॉनिक 4G फीचर फोन 2MP के रियर कैमरे के साथ आता है। फोन के बैक में LED फ्लैश लाइट भी दी गई है। इसके अलावा यह फोन FM Radio, MP3 Player क्लाउड ऐप्स सपोर्ट के साथ आता है।

Nokia 220 4G भी हुआ लॉन्च

इसके अलावा नोकिया ने एक और 4G फीचर फोन Nokia 220 4G भी पेश किया है, जो Nokia 3210 (2024) जैसे फीचर्स के साथ आता है। इस फोन में 2.8 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है और इसके बैक में कैमरा नहीं दिया गया है। नोकिया के ये फोन अभी भारत में उपलब्ध नहीं हैं, जल्द ही इसे भारत में भी पेश किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button