
भिलाई। भिलाई के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चरोदा वार्ड 23 में एक युवक की हत्या हो गई है। जिस वक्त युवक की हत्या हुई पत्नी और उसके बच्चे दूसरे रूम में सो रहे थे। जब पत्नी सुबह उठी तो उसे इस घटना का पता चला। तत्काल उसने अपने परिजनों को जानकारी दी। फिर पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई।
जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय सुनील शर्मा पर किसी ने चाकू से मारकर हत्या कर दी। इस वारदात को घर के अंदर अंजाम दिया। घर वालो को इस बात का पता सुबह चला है। जिसकी जानकारी मृतक की पत्नी ने मायके वालो को दी। वह खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा था। इसके बाद 108 एंबुलेंस को कॉल कर स्थानीय शास्त्री अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि सुनील के सिर और कान के पीछे चोट के निशान मिले हैं। किसी धारदार और भारी हथियार से वार किए जाने की आशंका है। मामले की जांच कर रहे हैं।