Chhattisgarh

सड़क पर बर्थडे मना रहे युवा नेता गिरफ्तार,SSP के निर्देश पर कार्रवाई

रायपुर। बीच सड़क में बर्थडे सेलीबेट करना युवा नेता को भारी पड़ गया। युवा नेता और उनके आठ साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवा नेता के बर्थडे सेलीब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। युवा नेता और उनके साथियों पर कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार डीडी नगर थानाक्षेत्र में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी रहते है। देर रात यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी अपने बीच सड़क में बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे थे। रविवार की रात को एसएपी लाल उमेंद सिंह गश्त पर थे। उन्होंने सुंदर नगर में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की भीड़ और आतिशबाजी को देखा।

यूथ कांग्रेस के रायपुर जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्खू और उनके समर्थकों को जन्मदिन मनाते देखा। यह लोग सड़क पर केक काटने के साथ-साथ आतिशबाजी भी कर रहे थे।SSP ने मौके पर पहुंचकर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष वैभव पांडे सहित 8 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ डीडी नगर थाना में प्रतिबंधात्मक धाराओं और आम रास्ता रोकने की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button