छत्तीसगढ़सरगुजा-अंबिकापुर

अंबिकापुर सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, आज सुबह बोलेरो वाहन हुई थी हादसे का शिकार, बाकी घायलों का इलाज जारी

शिव शंकर साहनी@अंबिकापुर। तेज रफ्तार बोलोरो अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गड्ढे में पलटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। इस हादसे में एक घायल युवक की मौत हो गई। हादसा आज सुबह 10 बजे के करीब हुआ था। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के सतना जिले के रहने वाले सूर्यकांत पांडे के रुप में हुई है। जिसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा नेशनल हाईवे 43 रघुनाथपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत के पास हुआ था।

Related Articles

Back to top button