
विश्वनाथ गुप्ता@धमतरी। जिले के सरसोपुरी गांव में एक युवक की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद अर्जुनी थाने में अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है, मृतक के परिजनों ने गांव के सरपंच पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि सरसोपुरी में रहने वाले खिलेश्वर यादव का ग्रामीणों के साथ पैरावट में आग लगने की बात पर विवाद हुआ था। सरपंच से इसकी शिकायत हुई थी। सरपँच के साथ भी खिलेश्वर का एक दिन पहले झगड़ा हो गया था। जिसकी शिकायत सरपँच ने थाने में की थी।
अब इस मामले में शुक्रवार की रात गांव में बैठक बुलाई गई। बैठक में फिर झगड़ा और विवाद हुआ। इसके बाद बताया जा रहा है कि करीब दर्जन भर लोगो ने खिलेश्वर को मरते दम तक पीट दिया। रात में ही खिलेश्वर को घायल हालत में धमतरी के अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, अब इस मामले में मृतक के परिजन सरपँच पर हत्या का आरोप लगा रहे है।
इधर अर्जुनी थाने में अज्ञात लोगों पर हत्या का जुर्म दर्ज किया गया है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।