क्राईम

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया था। मृतक का एक लड़की से लव अफेयर था। इसकी जानकारी लड़की के भाई को हो गई। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजधानी के अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम गिरोला के नरवा तालाब में 8 दिसंबर को एक युवक की लाश मिली थी। मृतक की शिनाख्त गिरधारी रात्रे के रूप में हुई। शव में धारदार हथियार से वार के कई निशान थे। इससे अभनपुर पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गिरधारी आखिरी बार हेमलाल और प्रमोद के साथ दिखा था। पुलिस ने दोनों को पकड़ा और पूछताछ की। शुरुआत में दोनों हत्या करने से इनकार किया। पुलिस की सख्ती के बाद गिरधारी की हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उनके रिश्ते की बहन से मृतक का प्रेम-प्रसंग था। इसके चलते उसकी हत्या की।

Related Articles

Back to top button