इस राज्य में आप कबूतरों को नहीं डाल पाएंगे दाना, लगी रोक…जानिए इसके पीछे की वजह

 राजधानी में अब कबूतरों को दाना डालने पर प्रतिबंध लग सकता है। दरअसल, पक्षियों की अधिक आबादी के कारण स्वास्थ्य संबंधी खतरे को देखते हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) कबूतरों को दाना डालने वाले स्थानों पर रोक लगा सकती है। इसके लिए एमसीडी प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहा है। वहीं अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो दिल्ली के फुटपाथ, गोल चक्कर और सड़क के किनारे चौराहों आदि पर कबूतरों को दाना डालना बंद हो सकता है। 

हो सकती है बीमारी

एमसीडी के अधिकारियों ने बताया कि योजना अभी शुरुआती चरण में है। जल्द ही एक परामर्श जारी होने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार प्रस्ताव का उद्देश्य कबूतरों की बीट से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों को हल करना है। दरअसल, कबूतर की बीट में साल्मोनेला, ई. कोली व इन्फ्लूएंजा जैसे रोगाणु हो सकते हैं। ये रोगाणु अस्थमा जैसी सांस संबंधी बीमारी को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा इससे गंभीर एलर्जी भी हो सकती है

Exit mobile version