StateNews

25 राज्यों में हीटवेव का यलो अलर्ट, सिक्किम में लैंडस्लाइड से 1000 टूरिस्ट फंसे

दिल्ली। देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने 25 राज्यों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट है, यानी और ज्यादा गर्मी पड़ सकती है।

सिक्किम में भारी बारिश की वजह से कई जगह भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हुआ है। लाचेन और लाचुंग जाने वाले रास्ते बंद हो गए हैं। 1000 से ज्यादा पर्यटक वहां फंसे हुए हैं। गुरुवार को महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी का तापमान देश में सबसे ज्यादा 45.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, भीषण गर्मी के चलते झारखंड सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। KG से आठवीं तक की क्लासेज सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी। वहीं, सीनियर स्टूडेंट की क्लासेज 12 बजे तक रहेंगी।

नॉर्थ-ईस्ट में भारी बारिश का अलर्ट

अरुणाचल, असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड और सिक्किम में 27 अप्रैल तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

राज्यों का हाल पढ़े एक नजर में

  • राजस्थान: 6 जिलों में लू चली, बाड़मेर 44.8°C पर पहुंचा।
  • एमपी: 13 जिलों में लू, 26 अप्रैल से बारिश का अनुमान।
  • यूपी: 40 जिलों में तापमान 40°C पार, स्कूल टाइम बदले।
  • छत्तीसगढ़: दुर्ग में 44.2°C, 2 दिन और चलेगी गर्मी।
  • पंजाब: पटियाला में 41.3°C, 30 अप्रैल को बारिश की उम्मीद।
  • हरियाणा: 9 जिलों में हीटवेव, सिरसा सबसे गर्म (43.1°C)।
  • झारखंड: 21 जिलों में पारा 40°C पार, स्कूल टाइम बदले।
  • हिमाचल: ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना।

Related Articles

Back to top button