
सीओ साहब के बुलावे पर समय से नहीं पहुंचने वाले नाई को सिपाहियों ने पकड़कर हवालात में डाल दिया। वहीं नई के आरोपों को पुलिस ने निराधार बताया। पुलिस के मुताबिक नाई ने एक व्यक्ति का बाल काटने से मना कर दिया, इस वजह से कार्रवाई हुई। मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिसौली का है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिसौली नगर पालिका के निकट नाई दलबीर का हेयर कटिंग का सैलून है। नाई का आरोप है कि कल सुबह सैलून पर ग्राहक अधिक थे। इस दौरान सीओ सुनील कुमार बिसौली का फरमान पहुंचा कि साहब की कटिंग और शेविंग उनके आवास पर होनी है। नाई अपनी दुकान पर ग्राहकों के काम कर रहा था। काम खत्म होने पर सीओ सुनील कुमार के आवास पर पहुंचा। उनके आवास पर पहुंचने में नाई को कुछ देरी हो गयी।
इसी बात से नाराज सीओ सुनील कुमार का पारा चढ़ गया और उन्होंने हुक्म जारी कर दिया कि नाई विनोद को हिरासत में ले लिया जाए। साहब के आदेश का पालन करना पुलिस की मजबूरी कहे या फिर कुछ और उन्होंने भी बिना देरी किए नाई विनोद को पकड़कर हवालात में डाल दिया। जिसके बाद मामला मीडिया के सामने आया तभी नाई को बिसौली कोतवाली से छोड़ा गया।