ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में जन्मी दुनिया की सबसे छोटी पुंगनूर गाय

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दुनिया की सबसे छोटी मानी जाने वाली पुंगनूर नस्ल की मादा बछिया ने जन्म लिया है। यह जन्म कृत्रिम गर्भाधान (Artificial Insemination) तकनीक से संभव हुआ है। बछिया के जन्म के बाद इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है। खास बात यह है कि इसी नस्ल की गायें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भी हैं, जिसकी वजह से यह पूरे देश में चर्चित नस्ल मानी जाती है।

जानकारी के अनुसार गोढ़ीकला और करमीटिकरा–करूमहुआ गांव में 1 नवंबर को यह बछिया जन्मी। पशुपालक खगेश्वर यादव का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के पास पुंगनूर नस्ल की गायें देखीं, जिसके बाद उन्होंने अपने गांव में भी ऐसी गाय पालने की इच्छा जताई। इसके लिए उन्होंने पत्थलगांव पशु चिकित्सा अधिकारी केके पटेल से संपर्क किया।

पुंगनूर गाय की ऊंचाई 17 से 24 इंच तक होती है और इसकी कीमत 2 से 10 लाख रुपए तक रहती है। यह गाय 5 लीटर तक दूध देती है, जिसका मूल्य 1000 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच जाता है। वहीं इस गाय के घी की कीमत 50 हजार रुपए प्रति किलो तक होती है। शांत स्वभाव और कम देखभाल में आसानी से पलने के कारण यह नस्ल काफी लोकप्रिय हो रही है।

कृत्रिम गर्भाधान प्रक्रिया के लिए पुंगनूर नस्ल के सांड का सीमेन निजी संस्था से मंगवाया गया था। 29 जनवरी 2025 को यह प्रक्रिया कराई गई और लगभग 284 दिनों बाद 11 नवंबर 2025 को बछिया का जन्म हुआ। इस उपलब्धि पर पशुपालक खगेश्वर यादव और पशु चिकित्सा अधिकारी केके पटेल को सम्मानित भी किया गया।

विशेष बात यह है कि पुंगनूर गाय को धार्मिक दृष्टि से भी पवित्र माना जाता है और दक्षिण भारत में इसे कामधेनु का स्वरूप माना जाता है। इसी वजह से इसके दूध, घी और नस्ल की मांग लगातार बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button