छत्तीसगढ़कोरबा

ऑक्सिज़ोन के लिए किया जा रहा शहर में काम

कोरबा। नगर वन और कृष्ण कुंज की योजना पर वन विभाग कोरबा क्षेत्र में काम कर रहा है। इसके लिए कई आयाम सुनिश्चित किए गए हैं। पर्यावरण के प्रति लोगों में चेतना जगाने के लिए दिए दोनों केंद्र अच्छा माध्यम साबित होंगे।औद्योगिक नगर कोरबा मैं वायु प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है और चुनौती भी। इसके दुष्परिणाम की चर्चा अक्सर होती रही है और समाधान के रास्ते तलाशने पर कुछ हद तक काम भी किया जा रहा है। पर्यावरण सुधार और लोगों को राहत के लिए कुछ जिम्मेदारी वन विभाग को मिली हुई है। झगरहा के पास नगर वन और कृष्ण कुंज विकसित करने का काम इसी उद्देश्य के साथ किया जा रहा है। oxyzone के तौर पर इसे बनाएंगे। यहां पर सुबह शाम टहलने के लिए ट्रैक होंगे। पौधे लगाए जायेंगे। सब कुछ प्राकृतिक करने की योजना है।
निश्चित रूप से यहां पर लोगों की संख्या बढ़ेगी इसलिए पैगोडा और अन्य काम भी कराए जाने हैं। कुछ कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं और इसे आगे भिजवाया गया है। कोरबा जिले में उद्योगों के साथ-साथ बहुत बड़ा हिस्सा घने जंगलों और वन्य प्राणियों से घिरा हुआ है। यह सब यहां की जलवायु की तरफ इशारा कर रहा है इसे कैसे संरक्षित किया जाए इसके लिए सरकारी तंत्र के साथ-साथ लोगों को जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है

Related Articles

Back to top button