
गुड्डू यादव@मुंगेली. छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा कई महत्वकांक्षी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ रही है। महिला सशक्तिकरण, महिला सह सहायाता समूह महिला कमांडो बिहान योजना सक़िय महिला संहित कई योजना संचालित है। जिसमें खासतौर पर बात करें तो गांव के गौठान में खास फोकस करतें हुए ग्रामीणों सबल आर्थिक उन्नति की ओर ले जा रहे हैं। साथ ही औद्योगिक के रूप में विकसित किया जा रहा। जिसके लिए प्रदेश में 9950 गौठानो की स्वीकृति दी गई है। इसके अन्तर्गत गौठानो में काम कर रहे महिला समूहों को रोजगार मुहैया कराने के लिए बकरी पालन, मुर्गी पालन, पशु पालन दोना पत्तल एंव दिया बाती बनाने के उपकरण के सांथ ही तालाबों के लिए समुह के सदस्यों को मछली बीज प़दाय किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज मुंगेली जिले के लोरमी ब्लाक के लगभग 52 गौठानों के तालाब में नि:शुल्क मछली बीज के साथ प्रोटीन लोरमी जनपद प्रांगण में जनपद स्टाफ के नेतृत्व मे वितरण किया गया है, तो वंही मत्स्य पालन विभाग के सहायक संचालक सीमा चंद्रवंशी ने बताया कि जिले के गौठान के अन्तर्गत तालाब और डबरी में मछलीपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। गौठान से जुड़े स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु मछली पालन गतिविधि से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि जितने भी पट्टा धारक किसान है, वो आगे आए और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाएं। साथ ही मत्स्य विभाग के स्पेक्टर सुभाष बंजारे ने बताया की सरकार की मंशा अनुरुप महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से हर महिला समूहों को यथा संभव मदद कर रहे हैं जिससे महिला आत्मनिर्भर होकर कार्य करें।