मालगाड़ी से कटी महिला, सिर धड़ से अलग

प्रशांत मिश्रा@कोरिया। जिले के एसईसीएल चरचा साइडिंग में वैगन के नीचे महिला का शव मिला है। सूचना मिलते ही साइडिंग की टीम मौके पर पहुंची है। मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह साइडिंग टीम को वैगन के नीचे महिला के शव होने की जानकारी मिली। टीम मौके पर पहुंची। मिला का सिर धड़ से अलग था। बहरहाल महिला की पहचान की जा रही है। उसका हाथ काला था। चरचा साइडिंग में महिला के कटने की पहली घटना है।

Exit mobile version