धमतरी

जब घर से जली हालत में निकला युवक…ये देख उड़े लोगों के होश

संदेश गुप्ता@धमतरी।भखारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम इर्रा में बुधवार दोपहर बाद एक बड़ी घटना सामने आई। जहां एक व्यक्ति ने खुद को आग के हवाले कर दिया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक दशरथ साहू दोपहर बाद अचानक घर से जली हुई हालत में निकला। लोग देखकर भौचक्के रह गए। इसी दौरान वहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने आग को बोरा से बुझाने का प्रयास भी किया। जानकारी यह भी मिल रही है कि उसकी पत्नी भी हल्की सी जल गई है। साथ ही उसका घर भी जल गया है। घर में उस वक्त उसका बेटा नहीं था। 108 एंबुलेंस बुलाकर तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर डॉक्टर ने 70% जलने की बात कही है। फिलहाल आग का कारण स्पष्ट नहीं है।

Related Articles

Back to top button