छत्तीसगढ़रायपुर

एसीबी और EOW में केस आया तो ये फड़फड़ाने लगे, स्काई वॉक को लेकर मुख्यमंत्री बोले -खुद नहीं कर पा रहे तो ईडी को लेकर कर रहे मारपीट

रायपुर। स्काई वॉक को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। स्काई वॉक पर भाजपा इधर उधर की बात कर रही है। एसीबी और EOW में केस आया तो ये फड़फड़ाने लगे। ऐसी क्या स्थिति थी कि 2018 चुनाव के रिजल्ट आने के बाद परियोजना की राशि को बढ़ाया गया, यह किसे लाभ दिलाने के लिए किया गया।

15 वर्ष तक नान धान और खदान में छत्तीसगढ़ की जनता को लूटने का कार्य किया गया। 4 साल में हमने डेढ़ लाख करोड़ की राशि हितग्राहियों के खाते में डाली है। इसमें क्या भ्रष्टाचार हो सकता है, पहले भी यह राशि लोगो को मिल सकती थी, पर ये राशि भ्रष्टाचार में गया है। सभी लोग हमसे खुश है तो इनके पेट में तकलीफ हो रही। खुद नहीं कर पा रहे तो ईडी को लेकर मारपीट किया जा रहा है। जबरदस्ती भ्रष्टाचार सिद्ध करने की कोशिश हो रही ,भाजपा सीधी लड़ाई नहीं लड़ पा रही

Related Articles

Back to top button