
संदेश गुप्ता@धमतरी। जिले के रुद्री बैराज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगो ने बैराज में तैरते हुआ चप्पल और पुल में खड़ी हुई जुपिटर देखा।
मिली जानकारी के अनुसार रुद्री बैराज में जुपिटर मोटरसाइकिल जो कि लगभग 3 से 4 घंटे से खड़ी हुई थी। जिसे देखकर आस पास के लोगों में आशंका पैदा हुई। जिसके बाद गाड़ी के पास ही पानी मे तैरते हुए चप्पल को भी देखा गया। तब लोगों की आशंका और बढ़ गई। वही ये बात शहर में आग की तरह फैल गयी। जिसके बाद मौके पर लोगो की भीड़ लगने लगी और अलग अलग तरह की चर्चाएं होने लगी। यह कौन हो सकता है? जिसका रुद्री बैराज में तैरते हुए चप्पल और पुल के ऊपर जुपिटर गाड़ी मिला।
फिलहाल रुद्री थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने बताया कि धमतरी शहर के गुजराती कॉलोनी में रहने वाला एक युवक है। जिसकी रुद्री बैराज में डूबने की खबर मिली है। जिसकी स्कूटी पुल पर भी मिली है और चप्पल रुद्री बैराज में तैर रहा है। जिस पर शहर के कुछ व्यापारियों द्वारा आशंका जताया जा रहा है। रुद्री थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि गोताखोरों की टीम मौके पर मौजूद है, लेकिन रात होने के कारण किसी भी प्रकार का खोजबीन नही किया जा रहा और सुबह होते ही खोजबीन किया जाएगा।