StateNews

वॉट्सएप भारत और दुनिया में 4 घंटे रहा बंद, लोग न मैसेज भेज पाए, न स्टेटस डाल सके

दिल्ली। 12 अप्रैल, शनिवार को पॉपुलर मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप भारत सहित दुनियाभर में करीब 4 घंटे तक बंद रहा। शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक यूजर्स मैसेज नहीं भेज पा रहे थे, स्टेटस भी अपडेट नहीं हो रहे थे।

ज्यादातर लोगों को ग्रुप में मैसेज भेजने में दिक्कत आई। कई को मोबाइल ऐप और वेब दोनों पर परेशानी हुई। 81% यूजर्स को मैसेज भेजने और रिसीव करने में दिक्कत हुई। 10% को चैट लोडिंग, मीडिया डाउनलोड और नोटिफिकेशन में दिक्कत और 3% लोग स्टेटस या स्टोरी अपडेट नहीं कर सके।

भारत में सबसे ज्यादा असर
इस आउटेज का सबसे ज्यादा असर भारत में देखा गया। इसके अलावा अमेरिका, यूके, ब्राजील, स्पेन, रूस, श्रीलंका, सिंगापुर जैसे कई देशों से भी शिकायतें मिलीं। यह 4 महीने में दूसरी बार है जब वॉट्सएप इतना लंबे समय तक बंद रहा। इससे पहले 11 दिसंबर 2024 को भी वॉट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम तीनों डाउन हो गए थे।
UPI भी रहा डाउन
इसी दिन सुबह UPI पेमेंट सिस्टम भी करीब 3 घंटे तक बंद रहा। 11:30 बजे से 1:00 बजे तक कई पेमेंट फेल हो गए। दोपहर 3 बजे तक लोगों को पेमेंट करने में दिक्कतें आती रहीं। वॉट्सएप बंद होने की जानकारी सबसे पहले लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर दी। कई लोगों ने स्क्रीनशॉट शेयर किए जिसमें लिखा था – “मैसेज भेजा नहीं जा सका” या “स्टेटस अपडेट पेंडिंग।”

Related Articles

Back to top button