छत्तीसगढ़कांकेर (उत्तर बस्तर)

छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी अनियंत्रित होकर पलटी मिनी ट्रक, 2 की मौत, 22 घायल, 17 गंभीर

कांकेर. जिले में भीषण सड़क हादसे में एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके चलते 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 22 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें 17 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा अंतागढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक कांकेर के 30 से ज्यादा लोग मिनी ट्रक में सवार होकर रविवार शाम करीब 5 बजे के आस-पास अंतागढ़ छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान पोडगांव के पास ये हादसा हुआ है। मिनी ट्रक तेज रफ्तार में था। इस बीच अचानक से यह अनियंत्रित होकर पलट गया। गाड़ी में कुछ महिला और बच्चे भी थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि मरने वाले लोगों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। पुलिस की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं हादसे के कारण मिनी ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

Related Articles

Back to top button