छत्तीसगढ़क्राईमबिलासपुर

घर से काम करने निकली थी, सड़क किनारे झाड़ियों के बीच मिली महिला की लाश,हत्या की आशंका

बिलासपुर। बहतराई रोड स्थित गीतांजली सिटी के पीछे सड़क किनारे झाड़ियों के बीच महिला की लाश मिली है।इधर, महिला के शव से मोबाइल व गमछा भी गायब मिला है। उसके गले में गमछा बंधा था। ऐसे में पुलिस को शक है कि गमछा से उसका गला दबाकर मारा गया होगा। फिलहाल, पुलिस शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

जानकारी के मुताबिक महिला की पहचान जबड़ापारा निवासी मुन्नी केंवट पति शनिच केंवट (48) के रूप में की और उसके परिजन को सूचना दी। जानकारी मिलते ही उसके परिजन भी घटना स्थल पहुंच गए। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि महिला के पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है। उसके पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटा और दो बेटी शामिल है। शुक्रवार की रात तक घर नहीं पहुंचने पर बेटे उसके मोबाइल पर लगातार कॉल कर रहे थे। लेकिन, महिला ने फोन रिसीव नहीं की।

हत्या का शक

प्रथम दृष्टया महिला की हत्या करने का शक है। ऐसे में पुलिस यह पता लगा रही है कि उसे अंतिम बार किसके साथ देखा गया था। महिला आसपास झाड़ू-पोंछा लगाने का काम करती थी। वह काम करके कब निकली थी। इसके साथ ही पुलिस उसके मोबाइल का लोकेशन और कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है।


Related Articles

Back to top button