उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला: यूपी-एमपी और राजस्थान में 3 दिन बारिश का अलर्ट

दिल्ली। उत्तर भारत और मध्य भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार शाम भीषण एवलांच (हिमस्खलन) आया, जिसमें 20 से ज्यादा गाड़ियां फंस गईं। हालांकि, बीआरओ (BRO) की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए देर रात तक सभी का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

उधर, उत्तराखंड के पांच जिलों (उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़) में 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट जारी है।

मैदानी राज्यों में बारिश और ओले

Exit mobile version