छत्तीसगढ़
Chhattisgarh में अचानक बदला मौसम, बारिश से भीगा कई क्विंटल धान

दुर्गा प्रसाद सेन@बेमेतरा। बीती रात से प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। शाम को अधड़ चलने के बाद बारिश शुरू हो गई। अचानक बारिश होने से धान समिति केंद्र में रखे धान भीग गए। बेमेतरा जिले के कई धान समिति केन्द्रो में किसानों के धान खरीदी हो रही है।
गौरतलब है कि मौसम विभाग के सूचना के बावजूद समितियों में लापरवाही दिखी है। स्थानीय समिति प्रबंधकों के द्वारा लाखों रुपए कैप कवर के लिए खर्च किए जाते हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से नजर नहीं आई एक बार फिर धान खुले आसमान के नीचे पढ़ा रहा। यही स्थिति रही फिर से एक बार धान जो है सड़ सकता है। अमूमन जिले के धान खरीदी केंद्र में यही स्थिति है।