छत्तीसगढ़रायगढ़

पानी की किल्लत, सड़क पर उतरे वार्ड क्रमांक 30 के निवासी, अब पानी की व्यवस्था बनाने में जुटे निगम कर्मी

नितिन@रायगढ़। पानी की किल्लत को लेकर वार्ड नंबर 30 के वार्डवासियों ने आज पुनः गुस्सा, दिखाया। पिछले एक सप्ताह से पानी की किल्लत झेल आरएच वार्ड वासी सड़क पर उतर आए। उन्होंने मिनी माता चौक में घंटों चक्का जाम कर दिया। 

जिसके बाद भीड़ की नाराजगी देख कर पुलिस प्रशासन मौके पर आ पहुंचा । सीएसपी अभिनव उपाध्याय ने नाराज लोगों को समझाईश देकर चक्का जाम खोलने का निवेदन किया। फौरन पानी की सप्लाई सुधारने की मांग करते हुए निगम सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।

कुछ ही देर में महापौर जानकी काटजू निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंची। फिर वहां लोगों की नाराजगी का सामना करते हुए उन्हें आश्वस्त किया की जल्दी ही पानी की व्यवस्था सुधार दी जायेगी। बारिश और तकनीकी कारणों से इसमें देर हुई है। समाचार लिखे जाने तक वार्ड के सैकड़ों लोग चक्का जाम को भले ही खोल दिया पर विरोध प्रदर्शन को जारी रखा है। पुलिस प्रशासन उन्हे समझाने में लगी है।

Related Articles

Back to top button