छत्तीसगढ़राजनीति

Vikas tiwari  ने कहा- धर्म, त्यौहार और रीतिरिवाजों के नाम पर प्रदेश भाजपा कर रही है स्तरहीन,भ्रामक और ओछी राजनीति

रायपुर। (Vikas tiwari )छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी

के प्रदेशइकाई द्वारा लॉकडाउन हटाने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए

कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई जो

(Vikas tiwari )खुद आपसी गुटबाजी के भयावह संक्रमण से गुजर रही है।

आला नेताओं के गुटबाजी और तकरार के कारण वर्तमान के अध्यक्ष विष्णुदेव साय अपना कार्यकारिणी तक घोषित नहीं कर पा रहे हैं।

(Vikas tiwari )जिससे कि भाजपा के युवाओं में बहुत ज्यादा रोष व्याप्त हो गया है।

इस बात से ध्यान से हटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई रोजाना कोई न कोई शिगुफा छोड़ते है।

भ्रमक् बातों को प्रचारित करते है और स्तरहीन राजनीति करते है।

बीते दिनों प्रदेश की जनता के मांग पर कांग्रेस सरकार द्वारा खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर लॉकडाउन में दो

दिन के लिये समयानुसार शिथिल कराया गया।

जिससे प्रदेश की जनता त्योहारी अवसर पर राखी एवं ईद की खरीदारी कर सके और इस बाबत जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार का आभार भी व्यक्त किया था।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में दो दिनों कि शिथिलता से त्यौहारो की तैयारी पूरी हो सकी।

साथ खरीदारी हो सकी लेकिन यह बात भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई को नागवार गुजरी और कोरोना

महामारी के समय स्तरहीन,भ्रामक और ओछी राजनीत भाजपा की प्रदेश इकाई कर रही है।

जबकि वह खुद आपसी गुटबाजी के भयावह संक्रमण से गुजर रही है।

उसे विपक्ष की भूमिका समझ में नहीं आ रही है।

देश मे नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स लगाया

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी से सवाल करते हुए पूछा कि जिस तरह बिना तैयारी के देश मे

नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स लगाया।

जिसके कारण देश का सर्वनाश हो गया इसी तर्ज पर  क्या अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन के दिन लॉक्

डाउन खोलने की मांग कर रहे हैं।

प्रदेश भाजपा बताये कि क्या  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दिवस से लेकर भूमि पूजन दिवस

तक लॉक डाउन खोलने की घोषणा की है।

chhattisgarh: प्रथम मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विद्याचरण शुक्ल की जंयती पर निगम मुख्यालय में आयोजन, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष ने कहा-सर्वांगीण क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कराया

 

क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने लॉक डाउन

खोलने की घोषणा की है।

क्या मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान एवं अन्य प्रदेश जहां पर भाजपा का शासन है।

वहां मुख्यमंत्रियों के द्वारा आज से लेकर आम मंदिर के भूमि पूजन तक लॉकडाउन खोलने का निर्णय लिया है।

क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा या उनके पीएमओ द्वारा ऐसा कोई गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

जिससे कि स्पष्ट हो कि आज दिवस से लेकर अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन तक पूरे देश भर में लॉकडाउन को

खोला जाए।

इस बात का स्पष्टीकरण भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई को देना चाहिए।

कोविड महामारी के समय भी बीजेपी की स्तर हीन राजनीति

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कोरोना कोविड महामारी के समय भी स्तर हीन राजनीति कर रही है।

जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम भी कर रही है।

जहां एक और केंद्र की मोदी सरकार देश में कोरोना महामारी को रोकने में असफल साबित हुई।

पूरे देश की स्वास्थ्य व्यवस्था एवं सुविधा पूरे देश का इस महामारी के समय लचर हो गया।

केंद्र सरकार द्वारा राज्यो में पीपीई किट,N 95  मास्क,वेंटिलेटर मांग के मुताबिक पूर्ति नही किया गया।

इन तमाम बातों से देश की जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा भ्रामक राजनीति करती है।

उसी की कड़ी में छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश इकाई ने भी भ्रामक,स्तरहीन और ओछी राजनीति करने का प्रयास कर रही है।

वह भी उस समय जब वह खुद आपसी गुटबाजी के भयानक संक्रमण काल से गुजर रही हैं।

Related Articles

Back to top button