Video: पार्टी की अंदरूनी बातों का वीडियो हो रहा जमकर वायरल, जरा आप भी देखिए

संदेश गुप्ता@धमतरी। (Video) छत्तीसगढ़ में भले ही कांग्रेस के शासन में पार्टी की स्थिति बेहतर होने का दावा किया जाता हो। लेकिन अंदर सब कुछ ठीक नही है। पार्टी के अंदर न सिर्फ सरकार और प्रशासन से नाराजगी है। बल्कि पार्टी नेतृत्व में गहरा असंतोष भरा हुआ है।

(Video) इस बात की तस्दीक एक वीडियो से होती है। जो वायरल हो चुका है। (Video) वीडियो पार्टी की एक बैठक का है। जिसमे, जिला उपाध्यक्ष और भखारा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भरत नाहर खुल कर पार्टी की और कार्यकर्ताओं की बेहाली का बखान कर रहे हैं।

ये वीडियो प्रदेश कांग्रेस और सरकार के लिए असहज स्थिति ला सकता है। बड़े नेताओं को धर्म संकट में डाल सकता है। इस मामले में जब हमने खुद भरत नाहर से बात की तो उन्होंने कहा कि ये पार्टी की अंदुरुनी बातें थी। पता नहीं वायरल कैसे हो गई।

वही जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने स्पष्ट किया है कि पार्टी के अंदर छोटी मोटी नाराजगी हो सकती है। लेकिन पार्टी की अंदरूनी बातों को वीडियो बना कर वायरल करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version