
नितिन@रायगढ़। शाम करीब 6 बजे थाना चक्रधर नगर अंतर्गत ग्राम महापल्ली का रहने वाले एक 19 वर्षीय युवक आत्महत्या करने की नियत से करीब 50 फिट ऊंचे मोबाइल टावर पर युवक जा चढ़ा ,शोले पिक्चर के वीरू की तरह वह काम करने लगा.
टावर के टाप में चढ़कर युवक हल्ला करने लगा तब लोगों का ध्यान उसकी तरफ गया। लोग उसे समझाने लगे। मगर वह नीचे उतरने को राजी नहीं हुआ। अंततः लोगों ने थाना चक्रधर नगर पुलिस को मामले की जानकारी दी। कुछ ही देर में ११२ वाहन में तैनात पुलिस कर्मी घटना स्थल पर आ पहुंचे। उनके पीछे प्रधान आरक्षक सतीश पाठक भी आ घटना स्थल पर आ गए। पुलिस जवान स्थानीय ग्रामीणों के साथ युवक को लगातार समझाईस देने लगे। मगर युवक अपनी बुजुर्ग मां को विधवा पेंशन और दादी मां को वृद्धा पेंशन नही मिलने की बात कह कर बार_बार टावर से कूदने की बात कहने लगा। साथ ही वह विधायक प्रकाश नायक से बात करने की मांग भी करने लगा। मौके की नजाकत को समझते हुए थाना चक्रधर नगर के अनुभवी प्रधान आरक्षक सतीश पाठक ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
इस पर नगर पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के निर्देशानुसार प्रधान आरक्षक पाठक ने विनम्रता पूर्वक युवक को समझाया उसकी मां और सरपंच से बात कराई। युवक के समाने विधायक प्रकाश नायक से बात की उन्होंने भी आश्वस्त किया कि जल्दी ही वृद्धा पेंशन की समश्या का निराकरण कर दिया जाएगा। अंतत: टीम ११२ और प्रधान आरक्षक सतीश पाठक की मेहनत रंग लाई। ५० फिट ऊंचे टावर में चढ़ा १९ वर्षीय युवक किशन खड़िया पिता स्व. सचिंद्र खड़िया (जो नशे की हालत में था) वह करीब दो घंटे बाद टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद वहां खड़े ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।
इस तरह महापल्ली के शोले एपिसोड के वीरू उर्फ किशन खड़िया की पटकथा का सुखद पटाक्षेप हो गया।