रायगढ़

Video: श्री राम वन गमन मार्ग की सायकल यात्रा, 56 वर्षीय राधा कृष्ण पैदल पूरी कर चुके है,चार धाम यात्रा

रायगढ़। 21 वी सदी के इस आधुनिकतम दौर में भगवान श्री राम जी के वन गमन मार्ग के विषय में जानने और शोध करने वालों की संख्या अचानक बढी है।

त्रेतायुग में माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अपने पिता महाराजा दशरथ के आदेश पर 14 साल के वनवास पर निकले प्रभु श्री राम ने अयोध्या से रामेश्वरम और फिर श्रीलंका तक की यात्रा पैदल ही तय की थी। यात्रा के उस दौर में प्रभु जिन मार्गों से गुजरे थे उससे जानने और समझने की इच्छा से अपनी सायकल से रामेश्वरम से अयोध्या के लिए निकले राधा कृष्ण बीती रात रायगढ़ नगर पहुंचे।

होटल पथिक में एक दिन रुक कर उन्होंने रामनवमी के दिन जिले में राम वन गमन के दो प्रमाणित स्थानों में से राम झरना भूपदेवपुर की यात्रा की।

अपने और अपनी यात्रा के विषय में बताते हुए श्री राधाकृष्ण कहते है। वे मूलत: बेंगलुरु के रहने वाले है और पिछले आठ साल से संन्यास लेकर शिरडी के सांई मंदिर में रह रहे हैं।

लाक डाउन काल में अमर नाथ यात्रा के पूर्व बंगलोर में उन्हें एक परिचित ने सायकल भेंट की और उसी से यात्रा के दौरान उन्हें एक किताब पढ़ने को मिली “जहां जहां राम चरण चली जाहीं” श्री राम यात्रा पथ.. इसी से उन्हें प्रेरणा मिली की भगवान राम वन गमन पथ पर चला जाएं,ताकि भगवान राम,सीता माता और लक्ष्मण जी की यात्रा उस काल में की गई पद यात्रा का अनुभव उन्हें मिल पाए और वे आज ही पीढ़ी को भगवान श्री राम के आदर्श जीवन शैली का कुछ अंश दे पाएं। इसके लिए जरूरी था कि भगवान श्री राम के वन गमन पथ को विस्तार से समझा जाए। अतः उन्होंने रामेश्वरम से अयोध्या तक यात्रा की योजना बनाई। इस तरह उन्होंने बीते साल अप्रैल २१ रामनवमी के दिन रामेश्वरम से सायकल पर इस यात्रा की शुरूवात की। जो बीते कल 10 अप्रैल को रामनवमी के दिन रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर के राम झरना दर्शन तक पहुंची है।

वे श्री राम वन गमन के बीच पड़ने वाले सभी दार्शनिक स्थानों पर रुकते है और वहां के मंदिरों से श्री राम की चरण धुली अपने साथ ले लेते है। राधाकृष्ण बताते हैं कि वो इस यात्रा के पूर्व चारों धाम की पद यात्रा कर चुके है जिसमें उन्होंने आठ हजार किमी की दूरी पैदल ही तय की है।

वर्तमान में सायकल से करीब तीन हजार किमी की राम वन गमन पथ की दूरी तय करने के निकलने कृष्णन छ ग राज्य में पड़ने वाली राम वन यात्रा पर भूपेश बघेल सरकार के द्वारा करवाए जा रहे कार्यों को लेकर बेहद उत्साहित है। उनका कहना है,कि श्री राम वन गमन मार्ग पर काम तो सभी राज्यों की सरकारें कर रही है परंतु छग जैसा काम कहीं नही हुआ है। यह वास्तव में बेहतरीन है। छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने भगवान श्री राम से जुड़ी गौरवशाली ऐतिहासिक धरोहरों को आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजने का काम किया है। वे काफी उनसे काफी प्रभावित हुए है।

Related Articles

Back to top button