छत्तीसगढ़दुर्ग

Video: सिर पर हेलमेट पहनकर मंच पर पहुंचे अजय चंद्राकर, देखिए

अनिल गुप्ता@दुर्ग। 2023 के चुनाव को लेकर भाजपा का विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम लगातार जारी है। एक दिन पूर्व सुपेला के गदा चौक पर आयोजित सभा में पत्थर बाजी के बाद आज फिर से दुर्ग में भाजपा की आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमे अजय चंद्राकर बकायदा सिर पर हेलमेट पहनकर मंच पर उपस्थित हुये। और पूरे समय तक क्रिकेट हेलमेट पहनकर सभा को संबोधित भी किया।

दुर्ग के पुराना बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर जब क्रिकेट हेलमेट पहनकर मंच पर मौजूद नजर आये। तो यह एक कौतूहल का विषय बन गया। बाद में जब उन्होंने मंच से सभा को संबोधित किया। तब उन्होंने ही इस बात को स्पष्ट किया कि, कल सुपेला गदा चौक पर वे जब सभा को संबोधित कर रहे थे। तो उनके ऊपर पीछे से पथराव किया गया। लेकिन जिन लोगो के इशारे पर पथराव किया गया है। वे इस बात को भूल गये है। कि ये परत्थर उनके ऊपर नही बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता पर फेंका गया है।

सुपेला में एक दिन पूर्व भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पथराव

सुपेला में एक दिन पूर्व भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पथराव हुआ था। यह बात तो पुलिस के संज्ञान में भी आई है।लेकिन पथराव किसने और किसके इशारों पर किया था। यह फिलहाल स्पष्ट नही हो पाया है। 2023 के रण के लिए भाजपा जहां विधानसभा स्तरीय सभाओं का आयोजन कर जनता के बीच पहुचने की कोशिश कर रही है। तो वही सभाओं में अभी से पथराव की घटनाएं भी सामने आने लगी है। ऐसे में चुनाव के करीब आते आते भाजपा के नेताओ को और कितने अवरोध का सामना करना पड़ेगा। यह तो आने वाले महीनों में पता चल पायेगा।

Related Articles

Back to top button