क्राईम

Chhattisgarh सहित देश के कई राज्यों में करता था नशीले पदार्थ की सप्लाई, मुंबई से हुआ गिरफ्तार, खोले कई राज

रायपुर। (Chhattisgarh) राजधानी पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है।मामले की जानकारी एडिशनल एसपी लखन पटेल ने की है।।

(Chhattisgarh) दरअसल मुंबई से गिरफ्तार आरोपी रायडेन बथेलो को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको से एमडीएमए खरीदने की बात स्वीकार की। पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर मुंबई भेजा गया।

Raipur: एक दिवसीय कॉर्पोरेट ग्राहक संगोष्ठी आयोजित, आस पास के क्षेत्रों के उद्यमियों ने की शिरकत

(Chhattisgarh) मुंबई में पुलिस लगातार नाइजीरियन युवक पर नजर रखे हुई थी। इसी दौरान पुलिस को नाला सुपारा के सांताक्रूज में छुपे होने की जानकारी मिली। सूचना के बाद कार्रवाई करते पुलिस की टीम ने नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर आरोपी नाइजीरियन को रायपुर लाया गया।

आरोपी पैट्रिक यूबीके बावको ने पूछताछ में बताया कि वो अपने एक अन्य नाइजीरियन साथी चिसोम पैट्रिक से एमडीएमए खरीदा था। उसी के साथ मिलकर वो छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यो में इसकी सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 नग मोबाइल जब्त कर आरोपी के अन्य साथियों से भी पूछताछ कर रही है।

Korba: बोट क्लब और रिसार्ट का ई लोकार्पण 1 नवंबर को…सीएम होंगे मुख्य अतिथि ये नेता रहेंगे मौजूद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button