देश - विदेश

UP: बदल गया फैजाबाद जंक्शन का नाम, अब अयोध्या कैंट

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (UP) में फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अब अयोध्या कैंट कर दिया गया है।रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर रेलवे के लखनऊ रेल मंडल अंतर्गत फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम तत्काल प्रभाव से बदलकर अयोध्या कैंट कर दिया गया है।

Afghanistan: दो शक्तिशाली विस्फोट से दहला काबुल, 19 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल

इससे पहले उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने 23 अक्टूबर को ट्वीट किया था, ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम अयोध्‍या कैंट करने का निर्णय किया है।’

Raipur: मुख्यमंत्री ने सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

(UP) एक अन्य ट्वीट में बताया गया था, ‘केंद्र सरकार ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम अयोध्या कैंट करने के निर्णय पर सहमति दे दी है। इस पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिसूचना जारी करने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।’

Related Articles

Back to top button