Ukraine के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मोदी से की बात, बोले- 1,00,000 से अधिक रूसी सैनिकों ने किया हमला, मदद का किया आग्रह

नई दिल्ली। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में रूस के खिलाफ भारत का राजनीतिक समर्थन मांगा।
जेलेंस्की ने अपने देश की स्थिति के बारे में मोदी को जानकारी देते हुए कहा कि यूक्रेन की धरती पर 1,00,000 से अधिक आक्रमणकारी घुस आए हैं और वह इमारतों पर घात लगाकर हमले कर रहे हैं। जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी से यूक्रेन पर रूस के हमले को मिलकर रूकवाने का आह्वन किया है।
Ukraine से भारतीयों का पहला दल मुंबई लैंड, 219 लोगों की वतन वापसी
उन्होंने ट्वीट में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। हमले को नाकाम करने के उपाय की जानकारी दी। हमारी सरजमीं पर 1,00,000 से अधिक हमलावर घुस आये हैं। वह घात लगाकर इमारतों पर हमले कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में राजनीतिक समर्थन देने का आग्रह किया। आइए हमले को मिलकर रोकें।”