
धमतरी। जिले के कुरूद इलाके में कुएं में टुल्लू पंप निकालने उतरे दो युवक करंट की चपेट में आ गए, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह 5 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक गांव में एक कुआँ सुख गया था। जिसमें टुल्लू पंप लगा हुआ था। जिसे निकालने लोकेश पटेल पिता नरेश पटेल उम्र 33 वर्ष रस्सी के सहारे नीचे उतरा। बारिश का दिन होने की वजह से टुल्लू में करंट फैल गया। युवक को तड़पता देख दूसरा युवक नीचे उतरा। लेकिन वो भी करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। कुरूद पुलिस दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा आगे की कार्यवाही कर रही है।