
दन्तेश्वर कुमार@बीजापुर। यापला की पहाड़ियों में मिले तेंदुए के दो शावक मिले हैं। मद्देड रेंज में ग्रामीणों को दो तेंदुए मिले थे। ग्रामीणों ने वन विभाग को तेंदुए के दो शावक सौंपे। वन विभाग ने तेंदुए का नियमित वजन एवम स्वास्थ्य परीक्षण कर रायपुर जंगल सफारी भेज दिया गया है। वही शावकों को छोड़कर मादा तेंदुए का कोई सुराग नहीं है। स्थानीय ने बताया लगभग दो दर्जन से अधिक तेंदुए इस इलाके में मौजूद हैं। कुछ दिनों पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग में भी रात्रि के दौरान निकलते हैं। इंद्रावती टाइगर रिज़र्व ITR स्टाफ भी परेशान थे। फिलहाल मादा तेंदुए की लोकेशन पता करने की कोशिश करने की जा रही है।