ओलंपिक में बैक टू बैक दो मेडल, भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस में जीता ब्रॉन्ज

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस में इतिहास रचने का काम किया है। स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल भारत ने अपने नाम कर लिया है। बैक टू बैक दो बार टीम इंडिया ने मेडल जीता है, ये एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में स्पेन को हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने स्पेन के खिलाफ कुल 2 गोल दागे, वहीं स्पेन की टीम केवल एक ही गोल लगा पाई। भारतीय टीम ने इससे पहले साल 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इससे पहले ओलंपिक के इतिहास की बात करें तो भारत ने लगातार यानी बैक टू बैक मेडल साल 1968 और 1972 में अपने नाम किए थे। इसके बाद कभी ऐसा मौका नहीं आया कि भारत ने दो बार लगातार हॉकी में मेडल जीता हो। लेकिन अब भारत ने इतिहास दोहरा दिया है। यानी भारत का सुनहरा दौर वापस आता हुआ नजर आ रहा है, भले ही ब्रॉन्ज मेडल के ही रूप में सही। भारत अब इस ओलंपिक में कुल मिलाकर चार मेडल जीत चुका है। हालांकि ये सभी मेडल ब्रॉन्ज ही है।