छत्तीसगढ़कोरबा

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला के साथ जबरदस्ती की कोशिश, महिला ने खाया जहर, जिला अस्पताल में भर्ती

गयानाथ@कोरबा। दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला के साथ एक युवक ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता बार-बार युवक से गुहार लगाती रही, लेकिन युवक नहीं माना। जब युवक नही माना तो महिला ने घर पर रखे जहर का सेवन कर लिया। इस घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। जिस समय यह घटना घटित हुई पीड़िता का पति मजदूरी करने गया था। घर पर महिला समेत उसके दो साल और साढ़े 3 साल के बच्चे घर पर थे। घटना रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई रामपुर बस्ती की घटना है। पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने पीड़ित महिला का बयान दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button