छत्तीसगढ़क्राईमजिलेबलरामपुर

बलरामपुर में ट्रिपल मर्डर: पुलिस ने झारखंड से आरोपी को किया गिरफ्तार, इस वजह से दिया था हत्याकांड को अंजाम

आनंद मिश्रा@बलरामपुर। जिले में मिले तीन नरकंकाल मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी मुख्तार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया। मामला थाना कोतवाली बलरामपुर का है।

जानकारी के मुताबिक 15 नवंबर को पारसनाथ पिता बेदी राम निवासी महाराजगंज ने सूचना दिया कि उसके धान के खेत में मानव कंकाल पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। जिसके बाद एफएसएल और जिला बलरामपुर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। टीम के द्वारा घटना स्थल से 3 मानव कंकाल का जब्त किया गया। इस संबंध में पुलिस ने आसपास के जिलों के थाने में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस को कुसमी थाना से जानकारी मिली कि कुछ दिन पहले थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था। तत्काल पुलिस ने परिजनों को बुलाकर मौके पर मिले सामान को चेक कराया। इस दौरान पता चला कि
कौशल्या पति सूरजदेव ठाकुर उम्र 35 वर्ष . मुक्तावतब पिता सूरजदेव ठाकुर उम्र 17 वर्ष, मिन्टू ठाकुर पिता सूरजदेव ठाकुर उम्र 5 वर्ष जो कि कुशमी के निवासी थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपने दो बच्चों के साथ बाजार जाने के लिए निकली थी। लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी जब घर नहीं लौटी, तो महिला के पति को पत्नी और बच्चों की चिंता सताने लगी। जिसकी सूचना सूरजदेव ठाकुर के द्वारा 5 अक्टूबर को थाना में दर्ज कराई गईं।

वहीं घटना स्थल से जप्त कंकाल, खोपड़ी व हड्डियों का डॉक्टरों की टीम के द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। पी.एम. उपरान्त डॉक्टरों के द्वारा हत्या होना बताया गया है। जिस पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। परिजनों से पूछताछ करने पर बताया गया कि उनके घर मुख्तार अंसारी पिता सत्तार अंसारी उम्र 38 वर्ष निवासी परसवार वाना भण्डरिया जिला गढ़वा (झारखण्ड) व उसके भाई का आना जाना रहता था। मुख्तार झाड़फूंक का काम करता था। जांच के दौरान मुख्तार अंसारी को संदेह के आधार पर झारखंड से हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि उसके भाई का मृतक लड़की के साथ प्रेम संबंध था और उसका भाई पूरा पैसा उनपर खर्च करता था। जो उसे पसंद नहीं था। इस कारण से हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर उसका पुलिस रिमांड लिया गया। मामले में आरोपी से पूछताछ कर तथ्यों का खुलासा होना शेष है, मामला विवेचना में है।

Related Articles

Back to top button