ChhattisgarhStateNews

मंत्रालय में पूर्व मुख्य सचिव अरूण कुमार को दी गई श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्य सचिव स्वर्गीय अरूण कुमार के निधन पर आज मंत्रालय महानदी भवन में शोकसभा आयोजित की गई। अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके प्रशासनिक योगदान को याद किया।

आईएस अरूण कुमार को 30 अक्टूबर 2000 को राज्य गठन के समय छत्तीसगढ़ का पहला मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। उन्होंने नवगठित राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मनोज कुमार पिंगुवा, ऋचा शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके साथ किए गए कार्यों के अनुभव साझा करते हुए उन्हें एक कुशल, दूरदर्शी और संवेदनशील प्रशासक बताया। पूर्व आईएएस अधिकारियों समेत कई सचिवों और अधिकारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। शोकसभा का संचालन प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button