अनिल गुप्ता@दुर्ग. भिलाई में 1992 को हुये गोलीकांड की 30 वी बरसी पर छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के सैकड़ो सदस्यों ने भिलाई पावर हाउस रेल्वे स्टेशन पहुँचकर अपने उन 16 साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। जो कि गोलीकांड के शिकार हुये थे।
पूंजीपतियों और सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्धश्रमिक नेता शहीद शंकर गुहा नियोगी के नेतृत्व में जो संघर्ष छेड़ा गया था वह आज भी जारी है। इस सँघर्ष के साथ, ही 1जुलाई 1992 को भिलाई में पुलिस द्वारा किये गये गोलीचालन में 16 श्रमिकों की मृत्यु भी हुई। बावजूद सँघर्ष के विरुद्ध छ. मु.मो. का प्रदर्शन लगातार जारी है। भिलाई पावर हाउस रेल्वे स्टेशन में 1992 को रेल रोककर मोर्चा के सदस्यों द्वारा प्रदर्शन किया गया था। इस भीड को तितरबितर करने के लिए गोली चलाने का आदेश दिया गया। गोलीकांड में जिन श्रमिको ने कुर्बानी दी थी। उन्हें श्रद्धांजलि देने और गोलीकांड की बरसी की याद को ताजा करने के लिए ही छ. मु.मो. द्वारा प्रतिवर्ष शहादत दिवस मनाया जाता है। तीसवें वर्ष भी भिलाई पावर हाउस रेल्वे स्टेशन में सैकड़ों की संख्या में मोर्चा कब सदस्यों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। और गोलीकांड में मारे गये लोगो की अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।