दिल्ली। असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में जारी मतगणना के बीच शुरुआती रुझानों ने सियासी तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है।
सबसे बड़ा उलटफेर तमिलनाडु में देखने को मिल रहा है, जहां अभिनेता Vijay की पार्टी TVK ने सबको चौंकाते हुए नंबर वन की स्थिति हासिल कर ली है। 234 सीटों वाले राज्य में TVK करीब 101 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि डीएमके तीसरे नंबर पर खिसक गई है और महज 37 सीटों पर बढ़त बना पाई है। AIADMK 67 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री M. K. Stalin अपनी कोलाथुर सीट से पीछे चल रहे हैं, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा साफ नजर आ रही है। चेन्नई स्थित डीएमके मुख्यालय पर पहले लगाए गए जश्न के तंबू और LED स्क्रीन तक हटा दिए गए हैं, जो बदलते माहौल को दिखाते हैं।
वहीं केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF ने बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। LDF 44 सीटों पर सिमटती दिख रही है, जबकि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं। असम में हिमंत बिस्वा शर्मा के नेतृत्व में भाजपा फिर से मजबूत वापसी करती दिख रही है और 126 में से 95 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी भाजपा गठबंधन बढ़त के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। यहां मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी एक सीट पर पीछे तो दूसरी पर आगे चल रहे हैं। कुल मिलाकर, शुरुआती रुझान कई राज्यों में सत्ता परिवर्तन और बड़े राजनीतिक बदलाव के संकेत दे रहे
