StateNews

शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल: सेंसेक्स 1400 अंक चढ़ा, निफ्टी में 450 अंकों की तेजी

मुंबई। शुक्रवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 1400 अंक चढ़कर 75,200 के पार पहुंच गया। वहीं निफ्टी में भी 450 अंकों से ज्यादा की तेजी रही और यह 22,850 के करीब पहुंच गया। फार्मा और मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी गई। निफ्टी मेटल इंडेक्स 4.30% और फार्मा 2.50% ऊपर है। ऑटो और आईटी शेयरों में भी 2% की तेजी है। NSE के 50 में से 46 शेयर हरे निशान पर हैं।

इस वजह से आई बाजार में तेजी

अमेरिका ने चीन को छोड़कर बाकी देशों पर नए टैक्स लगाने का फैसला 90 दिन के लिए टाल दिया है। इससे ग्लोबल मार्केट में तेजी आई, जिसका असर आज भारतीय बाजार पर भी पड़ा। दूसरा भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की उम्मीद बढ़ गई है, जिससे भारतीय निर्यातकों को फायदा मिल सकता है।

दूसरी तरफ ग्लोबल बाजारों में गिरावट

अमेरिका का डाउ जोन्स 1,015 अंक, नैस्डेक 738 अंक और S&P 500 इंडेक्स 189 अंक गिरा। जापान का निक्केई 1,460 अंक यानी 4.22% नीचे आया। चीन, कोरिया और हॉन्गकॉन्ग के बाजारों में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। आपको बता दे, कि बुधवार को सेंसेक्स 380 अंक और निफ्टी 137 अंक गिरा था। आईटी, मेटल और फार्मा शेयरों में भारी गिरावट हुई थी।

Related Articles

Back to top button