ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में IPS अधिकारियों के तबादले, 9 अफसरों की हुई पदस्थापना

रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। गृह विभाग द्वारा जारी सूची में कुल 9 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
इनमें जिला पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा और बटालियन पदस्थापन शामिल हैं। यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। राज्य सरकार ने इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टिकोण से आवश्यक बताया है।
तबादला सूची में शामिल प्रमुख नाम और नई पदस्थापना इस प्रकार है
- प्रभात कुमार (भापुसे-2019) – पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर से स्थानांतरित कर पुलिस मुख्यालय में विशेष शाखा में पदस्थ किया गया है।
- विकास कुमार (भापुसे-2020) – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) के पद पर पदस्थ।
- पूजा कुमार (भापुसे-2020) – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, देवभोग से पुलिस अधीक्षक (रेल्वे), बिलासपुर पदस्थ।
- मयंक गुर्जर (भापुसे-2020) – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बीजापुर से 15वीं बटालियन छसबल बीजापुर में सेनानी नियुक्त।
- संदीप कुमार पटेल (भापुसे-2020) – एसडीओपी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भानुप्रतापपुर से 16वीं बटालियन छसबल नारायणपुर में सेनानी नियुक्त।
- राजनला स्मृतिक (भापुसे-2020) – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, देवभोग से पुलिस अधीक्षक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग ब्यूरो, दुर्ग में पदस्थ।
- रॉबिनसन गुरिया (भापुसे-2020) – पुलिस अधीक्षक, सिरपुर से पुलिस अधीक्षक, जिला नारायणपुर बनाए गए।
- चिराग जैन (भापुसे-2020) – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महोला-मनपुर-अंतरराज्यीय से पुलिस अधीक्षक, जिला महासमुंद पदस्थ।
- उमेश प्रसाद (भापुसे-2020) – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला बालोद से सेनानी, 14वीं बटालियन छसबल बालोद में स्थानांतरित।