गरियाबंद

Gariyaband: सीईओ से क्यों तंग है छुरा विकासखंड के 74 सरपंच, की स्थानांतरण की मांग,Video

परमेश्वर राजपूत@गरियाबांद। (Gariyaband) छुरा जनपद पंचायत के सीईओ के खिलाफ सरपंच संघ ने   छुरा जनपद सीईओ पर आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए वहां के  सरपंचों ने कहा कि छुरा विकासखंड आदिवासी बाहुल्य इलाका है। यह पेशा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।(Gariyaband)  यहां सभी सरंपच आदिवासी है। वर्तमान में छुरा में पदस्थ कार्यपालन अधिकारी रुचि शर्मा द्वारा सरपंचों से दुव्र्यवहार किया जाता है। (Gariyaband) इसको लेकर छुरा ब्लॉक के 74 सरपंचों ने नाराजगी जताई है। जो कि सीईओ की कार्यशैली से असंतुष्ट है।

सरपंच की परेशानियों को नहीं सुनती सीईओ

सरपंचों ने आरोप लगाता हुए कहा कि जब भी हम परेशानी लेकर सीईओ के पास जाते हैं। उनके द्वारा नहीं सुना जाता है। व्यस्तता का बहाना कर लिखित समस्या देकर चले जाओ बोलकर बात टाल दिया जाता है। फिर दोबारा जाने पर भी यह बोला जाता है।

मुख्यकार्यपालन अधिकार निष्क्रिय

ऐसी स्थिति में हम लोगों को मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है जिनका संपूर्ण जवाबदेही मुख्य कार्य पालन अधिकारी का होता है जो कि एकदम निष्क्रिय हैं। वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रुचि शर्मा से समस्या को  लेकर फोन किया जाता है तो फोन नहीं उठाती। औ मुझे फोन नहीं करने की बात करती है।

महिला सरपंचों के दुर्व्यवहार

महिला सरपंचों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। ढंग से व्यवहार नहीं किया जाता। जिससे आदिवासी महिला सरपंचों में काफी नाराजगी है। और निर्माण कार्य की मूल्यांकन में जानबूझकर देरी से मूल्यांकन कराया जाता है जबकि मूल्यांकन के संबंध में मुख्य कार्यपालन  अधिकारी को कई बार अवगत कराया जाता है। जिसके चलते हैं सरपंच कर्ज के तले दबे हुए हैं।

मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों का भुगतान लंबे समय से लंबित

मनरेगा के तहत चल रहे आंगनबाडी  भवन कार्य व पीडीएस भवन, चबूतरा निर्माण, व बाजार क्लीनिक का भुगतान लंबे समय से लंबित है इस ओर मुख्य कार्य पालन अधिकारी का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते अभिशरण राशि अप्राप्त है। अन्य निर्माण कार्य जैसे सीसी रोड निर्माण की अंतिम किस्त की फाईल में साइन नहीं किया जाता और नगद राशि मांग की जाती है। जिला पंचायत में 3 प्रतिशत की मांग की जाती है। तभी राशि जारी होती है। इन सब से मुख्य कार्यपालन अधिकारी से  छुरा के सभी सरपंच परेशान है।

  विधायक को लिखित आवेदन

रुचि शर्मा को  हटाने व अन्य स्थानांतरण करने की मांग राजिम  विधानसभा विधायक  अमितेश शुक्ल को लिखित आवेदन दिया गया है अब  आगे यह  देखना होगा कि इस पर क्या कार्यवाही होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button