सड़क हादसे में दुल्हन समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत, दुल्हे की हालत नाजुक, ट्रक चालक मौके से फरार

गोपाल शर्मा@जांजगीर। जिला के पामगढ़ में आज तड़के एक सड़क हादसे में दुल्हन समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दुल्हे की हालत नाजुक बनी हुई है| हादसा ट्रक और कार के आमने-सामने भिड़ंत से हुई है। घटना के वास्तविक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है| फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। घटना मुलमुला थाना थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया झूलन के पास की है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह तड़के 5:00 बजे के आसपास की है | बलौदा निवासी सोनी परिवार शिवरीनारायण में एक शादी के कार्यक्रम में गए हुए थे| वापसी के दौरान वे कार से लौट रहे थे| इसी दौरान वे ग्राम पकरिया झूलन के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्रक से उनकी जबरदस्त टक्कर हो गई| जिससे कार के परखच्चे उड़ गए| मौके पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया| घटना में दूल्हे की हालत बहुत ही नाजुक बताई जा रही है| उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है| घटना के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार है| खबर लिखे जाने तक मौके पर भारी भीड़ जमी हुई है| मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।