अरुणाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, भूस्खलन की चपेट में आने से 4 मजदूरों की मौत; 3 घायल

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया है। ईटानगर के नीति विहार इलाके में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण एक दीवार गिरने से मलबे में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ईटानगर कैपिटल रीजन (ICR) के एसपी जुम्मार बसर के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे की है। क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही थी, जिसके कारण मिट्टी धंस गई और एक सुरक्षा दीवार भरभराकर ढह गई। दीवार गिरने से भारी मात्रा में कीचड़ और मलबा नीचे काम कर रहे सात मजदूरों पर आ गिरा।

बचाव कार्य और अस्पताल की स्थिति

टना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी सातों मजदूरों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुँचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने चार मजदूरों को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों का उपचार जारी है, जिनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Exit mobile version