छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए हमे संकल्प लेकर हमे जन जन तक पहुंचना है: किरण सिंह देव

रायपुर | कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी, , केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता श्री रामविचार नेताम जी, पूर्व केबिनेट मंत्री ननकी राम कंवर जी, पूर्व मंत्री एवं अजजा मोर्चा के प्रभारी महेश गागड़ा एवं प्रदेश अजजा मोर्चा के अध्यक्ष विकास मरकाम जी शामिल रहे। इस बैठक में भाजपा के सभी आदिवासी विधायकों को सम्मानित किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार अजजा वर्ग से से मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रधानमंत्री एवं भाजपा शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया। उन्होंने आदिवासी वर्ग से जीतकर आने वाले सभी विधायको को बधाई दिया। उन्होंने कहा 29 जनजाति आरक्षित सीटों में से 18 सीटें जीतकर हम सभी ने इतिहास रचा है। पहली बार सर्वाधिक 54 विधानसभा सीटें जीतने पर बहुत बहुत बधाई दिया भाजपा का वोट प्रतिशत भी इस बार सर्वाधिक है।

उन्होंने कहा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास “मूलमंत्र” के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री जी का है। आगामी लोकसभी चुनाव में हमे 11 में से 11 सीटें जीतने के लिए कार्य हमे करना है। सरकार बनते ही हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी पर अमल करना प्रारंभ कर दिया है। 14 दिसंबर को पहली केबिनेट बैठक में 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति, 25 दिसंबर सुशासन दिवस के अवसर पर किसानों को 2 वर्षों का बोनस दिया गया। जिन लोगो को बोनस नही मिला उन्हे भी शीघ्र बोनस मिले इसके लिए आदेशित किया गया है। कांग्रेस सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया था PSC भर्ती घोटाले में को नया कीर्तिमान स्थापित किया था उसके खिलाफ भी जांच का फैसला हमारी सरकार ने किया है, जल्द ही सीबीआई से जांच की रिपोर्ट आपके सामने होगी।

महतारी वंदन योजना के द्वारा प्रदेश की माताओं बहनों को सशक्त करने एवं उनके खाते में 1000 रुपए देने का फैसला भी हमारी कर चुकी है। इस प्रकार प्रदेश सरकार मोदी की गारंटी एवं गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के कल्याण की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश के लिए आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए जाने से गौरव भी बड़ा है, दायित्व भी बड़ा है चुनौती भी बढ़ा है। प्रदेश में 4 आदिवासी बहुल लोकसभा सीट है। 7 अन्य सीटें भी है जिन्हे जीतने के लिए हमे कड़ी मेहनत करना है। श्री साय ने कहा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का दायित्व भी बढ़ा है कांग्रेस आदिवासियों को तोड़ने और बरगलाने के लिए तरह-तरह का काम करते रही है जिसके विरुद्ध हमे जनता को जागरूक और सचेत करते रहने की जरूरत है।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव ने बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में मिली भाजपा को मिली बंपर जीत के लिए अजजा मोर्चा के सभी सदस्यों को बधाई एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने आदिवासी समाज से विजयी होकर आए सभी विधायकों को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास विकास मरकाम को पार्टी के सभी कार्यक्रमों को सफल तरीके से संपन्न कराने के लिए बधाई दी।

Related Articles

Back to top button